संभलकर! रिलेशनशिप को कभी सीरियस नहीं लेती ये 6 राशियां

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 11:17 AM (IST)

जिस तरह हर व्यक्ति की सोच अलग होती है, ठीक उसी तरह हर इंसान के प्यार करने का तरीका भी अलग-अलग होता है। कोई पार्टनर को खुश करने के लिए हर कोशिश करता है तो कोई हर समय पार्टनर में खामियां ही निकालता रहता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ राशियों के लोगों के बारे में बताएंगे, जोकि अपने रिलेशनशिप को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं होती। अगर आप भी इन राशियों के लोगों को डेट कर रहें हैं तो अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोच लें।

 

1. धनु राशि
इस राशि के लोग हर चीज से जल्दी बोर हो जाते हैं, फिर चाहे वो इनकी पसंदीदा चीज हो या रिलेशनशिप। धनु राशि के लोगों को अपनी आजादी से बहुत प्यार होता है और यह रिश्ते में बंधना पसंद नहीं करते। हालांकि जब यह किसी से प्यार करते हैं तो उनके प्रति वफादार भी रहते हैं।

PunjabKesari

2. वृश्चिक राशि
पैशेनेट और इंटेलिजेंट वृश्चिक राशि के लिए प्यार में कोई सीमा नहीं होती। मगर यह पार्टनर से तब तक कमिटमेंटिड नहीं होते जब तक यह खुद रिश्ते में बंधना ना चाहते हो। ये लोग स्वभाव से काफी शांत होते हैं इसलिए पार्टनर को भी नहीं पता चल पाता कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है।

 

3. कुंभ राशि
स्वभाव से डोमिनेटिड और शांत कुंभ राशि के लोग अपनी ही दुनिया में रहते हैं। जब इन्हें अपने पार्टनर में वह खूबियां नहीं दिखती जो यह चाहते हैं तो ये पार्टनर से दूर जाना शुरू कर देते हैं।

PunjabKesari

4. मेष राशि
इस राशि के लोग बेसब्र और इम्पल्सिव स्वभाव के होते हैं। अगर रिलेशनशिप इनके हिसाब से नहीं चलती तो यह अपने पार्टनर को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। इस राशि के लोगों को रोमांटिक और वफादार पार्टनर की तलाश होती है।

 

5. तुला राशि
फन-लविंग तुला राशि को लोगों से घुलना-मिलना बहुत पसंद होता है। मगर बात जब रिलेशनशिप की हो तो यह दुविधा में पड़ जाते हैं, जिसके कारण ये लोग रिश्ते को संभाल नहीं पाते। कुंभ राशि के लोग ये सोचकर पार्टनर को छोड़ देते हैं कि कहीं वह कोई गलत निर्णय न ले लें।

 

6. मीन राशि
क्रिएटिव और काल्पनिक सोच रखने वाले मीन राशि के लोग रिलेशनशिप को लेकर भी सपनों की दुनिया में रहते हैं। यह लोग अपनी चीजों के साथ-साथ पार्टनर को भी सोच समझकर चुनते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static