अनुराग का कांग्रेस पर निशाना, झूठ की बजाय विकास करवाते तो आज भारत विकसित होता

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 10:04 AM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी झूठी बयानबाजी कर देश की साख धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि कांग्रेस पार्टी 60 सालों से झूठ बोलने की बजाए विकास करने पर ध्यान देती तो आज भारत एक विकसित देश होता। लोकसभा में पार्टी चीफ व्हीप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने यह बात यहां जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही। 

सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है और हम राष्ट्रीय सुरक्षा, अस्मिता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मगर इसके ठीक उलट कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खोखले दावों और झूठी बातों राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंचों पर देश की साख को गिराने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राफेल डील देश की सुरक्षा संबंधी एक अहम सैन्य डील है जिसे लेकर शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार और झूठी अफवाहें फैला रही है। अनुराग ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से देश की वायु सेना को मजबूती मिलेगी और खुद सेना इस खऱीद का समर्थन कर रही है। राफेल में रक्षा खरीद सौदे की तय प्रक्रिया का पालन किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News