परौर में न्यूगल पुल के नीचे मिला शव, नहीं हुई पहचान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 10:59 PM (IST)

सुलह: पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 के तहत परौर न्यूगल पुल के नीचे एक शव मिला। जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे के करीब किसी ने न्यूगल पुल के नीचे खड्ड में एक अज्ञात शव पड़ा देखा। यहां एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस व स्थानीय पंचायत को सूचित किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात शव लगभग 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति का लग रहा है। पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर कोई भी सुसाइड नोट या कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिस कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है।

पुल से छलांग लगाने का अंदेशा
वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि शायद व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाई है। पुलिस ने मौके पर विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया। उधर, डी.एस.पी. विकास धीमान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डी.एस.पी. ने कहा कि पुल के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की तथा अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर तहकीकात की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News