पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में 3 घायल, एक गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 03:35 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): बस स्टैंड के पास पार्किंग को लेकर जूस की दुकान के आगे गाड़ी को पार्क करने को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें 3 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे राजिंद्रा अस्पताल के डाक्टरों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। इसकी पहचान अश्विनी कुमार निवासी समाना के रूप में हुई है। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है, जिसकी सूचना मिलने के बाद पी.सी.आर. टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह घायलों के बयान ले रहे हैं। झगड़े में एक गुट के 2 लोग और विपक्ष का अश्विनी कुमार घायल हुआ था।

जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार अपने परिवार के साथ बस स्टैंड के नजदीक गाड़ी में खड़ा था। यहां पर गाड़ी के सामने एक जूस वाला था, जिसके बाद गाड़ी पार्क  करने को लेकर दोनों की बहस हो गई। बहस के बाद अश्विनी कुमार चला गया, लेकिन कुछ देर के बाद वह वापिस लौट आया। वापिस आने के बाद दोनों के बीच दोबारा से झड़प शुरू हो गई तो जूस की दुकान करने वाले दोनों भाइयों व अश्विनी व उसके समर्थकों के बीच डंडे व तेजधार हथियारों के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस टकराव में अश्विनी कुमार व दोनों भाई लहू-लुहान हो गए। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कंप्लेट कर दी, जिसके बाद पी.सी.आर. टीम मौके पर आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News