इन 3 रोगों में जानें क्या खाएं, क्या नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 12:01 PM (IST)

पौष्टिक आहार : आजकल छोटी उम्र में ही लोग बीमारियों का चपेट में आ रहे हैं। इसका कारण बिगड़ता लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना है। समय की कमी होने के कारण लोग फास्ट फूड्स या डिब्बा बंद आहार का बहुत ज्यादा सेवन करने लगे हैं। जिससे मोटापे के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां इंसान को घेर लेती हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि किस परेशानी में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करें परहेज। 

1. डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नहीं 
टाइप 2 डायबिटीज के रोगी को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां,काले चने, ब्राउन राइस, अंडे का सफेद भाग, मूंग दाल, सोया आदि खाना चाहिए। इन चीजों में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शरीर में जाकर धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदलती हैं। इससे इंसुलिन की मात्रा कंट्रोल रहती है।  
PunjabKesari

 सब्जियों में करेला, लौकी, तोरई, कद्दू, खीरा, टमाटर आदि खाएं।

 

 अपने आहार में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। अंकुरित दालें और लोबिया बेस्ट हैं।

 

 मधुमेह के रोगी को मीठी चीजें खानी मना होती है। मगर फलों में चेरी,अमरूद,सेब, संतरा, अनार, पपीता, जामुन शामिल करें। 
PunjabKesari
इन चीजों से करें परहेज

शहद, केक, बेकरी फूड्स,सफेद चावल, सफेद ब्रेड, मैदा, सूजी जैसी हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें न खाएं। फलों में आप आम, चीकू, केला, अंगूर, अनानास से परहेज करें। 

2. दिल के रोगों में क्या खाएं और क्या नहीं
जिन लोगों के हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी कोई रोग है वे अपने आहार में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम युक्त चीजें शामिल करें। इसमें हरी सब्जियां,दालें, स्ट्रॉबेरी,संतरा,केला,सीताफल खूब खाएं। 

 

सलाद, लोबिया, काले चने, खट्टे फल,आडू , वेजीटेबल सूप आदि फायदेमंद हैं। 

 

बादाम अलसी, फिश ऑयल, अखरोट, खाएं। 
PunjabKesari

इन चीजों से करें परहेज

देसी घी, मक्खन,रिफाइंड ऑयल जैसी हाई फैट डायट न खाएं। इनमें सैचुरेटेड फैट होता है जो सेहत को और भी ज्यादा बिगाड़ सकता है। 

 

फास्ट फूड खा रहे हैं तो इसमें अजीनोमोटो, बेकिंग पाउडर, सॉस नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अचार, पैक्ड फूड, बेकरी फूड न खाएं।

 

खाने में टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें और नमक का कम मात्रा में सेवन करें। 
PunjabKesari

3. कब्ज में में क्या खाएं और क्या नहीं
कब्ज कई बीमारियों की जड़ है। पौष्टिक आहार के जरिए इससे राहत पाई जा सकती है। कब्ज होने पर बिना नमक और बटरवाले पॉपकॉर्न खाएं। 

 

इस परेशानी में फाइबर युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। आलूबुखारे, खुबानी, अंजीर, खजूर और किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। 

 

बीन्स को सूप, पास्ता और पुलाव में डालकर खाएं। 

 

साबुत अनाज, होल ग्रेन ब्रेड, केला, ब्रोकली बेस्ट फूड हैं। 
PunjabKesari

इन चीजों से करें परहेज

दूध,पनीर, आइस्क्रीम, बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे कुकीज, पेस्ट्री और केक न खाएं। 

 

कच्चा केला, प्याज, मूली, रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड कब्ज बढ़ता है।

 

पकौडे, बर्गर, पिज्जा आदि न खाएं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static