BJP की जीत के लिए यह है महिला मोर्चा की रणनीति (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 02:05 PM (IST)

चंबा (अमृतपाल): जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आती जा रही है सियासी गलियारों की गूंज बड़े शहरों से होती हुई छोटे शहरों तक सुनाई देने लगी है। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार को नोटबंदी क प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे विरोधी गतिविधियों को शांत करने महिला मोर्चा ने पहल कदमी शुरू कर दी है। चंबा के बचत भवन में दोपहर बाद शुरू हुई महिला मोर्चा की इस एहम बैठक में जिले के सभी ब्लॉक से पहुंची अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
PunjabKesari

खचाखच भरे इस बचत भवन में जहां 150 से भी ऊपर भाजपा की कर्मठ महिलाओं ने अपनी हाजरी दर्ज करवाई तो वहीं चम्बा सदर के विधायक और जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विधायक के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष ने भी अपने सम्बोधन में महिलाओं की कार्यप्रणाली को ठीक ठहराया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदुगोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव बिलकुल नजदीक है और इस बार प्रदेश संगठन ने जहां पहले एक बूथ और पांच महिलाएं हुआ करती थी, अब उसकी तुलना में अबकी बार उन्हीं बूथ पर एक बूथ पर 10 महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित की हुई है।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि इस बार 80 हजार महिलाएं होंगी। इसके लिए हमारा यहां आना हुआ है और इसका खास मकसद महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ना है और यह कार्य दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बैठक में पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष डी.एस.ठाकुर ने महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी की कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उनका दौरा संगनाथमक दौरा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बूथ 10 महिलाओं की समीक्षा ली है और जिन्होंने इसको पूरा नहीं किया है उनको 20 दिनों का समय दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News