फेक ID बनाकर अश्लील टिप्पणियां करने का आरोपी सिरसा से दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 11:16 PM (IST)

अर्की: फेसबुक पर लड़की की फेक आई.डी. बनाने पर पुलिस ने हरियाणा के सिरसा जिला से एक युवक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दाड़ला लाई है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में एक लड़की ने दाड़ला थाना में रिपोर्ट लिखवाई थी कि किसी ने फेस बुक पर उसकी फेक आई.डी. बनाई है। इस फेक आई.डी. पर युवक द्वारा अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आई.टी. एक्ट व एक अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया था। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने हरियाणा में सिरसा जिला में युवक के घर दस्तक दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News