बिहार पुलिस की शर्मनाक करतूत, थानाध्यक्ष ने घर में घुसकर की महिला से रेप करने की कोशिश

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 04:42 PM (IST)

सहरसाः बिहार पुलिस अकसर अपने कारनामों के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती है। ताजा मामला सहरसा जिले का है जहां एक थानाध्यक्ष पर महिला का बलात्कार करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही महिला ने बलात्कार का विरोध करने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक राकेश को शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के महिषी थाना के थानाध्यक्ष पर एक महिला ने घर में घुसकर बलात्कार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि दीपावली के दिन घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। इसी दौरान महिषी थाना के थानाध्यक्ष हरेश्वर सिंह चार पांच सिपाहियों के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला के इसका विरोध किया तो थानाध्यक्ष ने बंदूक मारकर महिला का सिर फोड़ दिया।

महिला ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अकसर गांव की महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करता है। महिलाओं को बेइज्जत करता है। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक राकेश को शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static