हादसे को खुला न्योता दे रहा चंबा का लढान मार्ग, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 03:51 PM (IST)

चंबा(मोहम्मद आशिक):हिमाचल प्रदेश में मानसून के वक्त बरसात ने ताण्डव मचाया था उस वक्त कई इलाके ऐसे थे जहां सड़क मार्ग पे लेंड स्लाइड और भूस्खलन की घटनाएं सामने आती रही। यही चम्बा जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में भी देखने को मिला। इसी दौरान चंबा लढान मार्ग पर गुणुनाला के पास सड़क का 20 मीटर हिसा लैंडस्लाइड से धंस गया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी लोकनिर्माण विभाग की नींद नहीं जागी। यहां से तीन पंचायतों की हजारों की आबादी इसी मार्ग से होकर गुजरती हैं। जिसके चलते कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैं।

क्या कहते है लोग 
वहीँ दूसरी और स्थानीय लोगों का कहना हैं पिछले काफी दिन पहले गुणुनाला के पास लेंड स्लाइड से सड़क काफी टूट गई हैं। जिसके चलते यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं हैं। यहां पे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। हम चाहते हैं कि जल्द वुक्त मार्ग पे डंगा लगाया जाए ताकि हमें हमें कोई परेशानी ना हो। वहीं जेई शैलेश राणा का कहना है कि भारी बरसात के चलते कई मार्ग भुस्खलन से तबाह हो गए थे, जिसके बारे में एस्टीमेट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News