इनेलो में रार बरकरार, अब ये होगा इनेलो पार्टी का नया पता

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 03:31 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): इनेलो में चल रही उथल- पुथव के बीच अब पार्टी का पता भी बदलने वाला है। क्योकि अब पार्टी का मुख्यालय 109 नम्बर फ्लैट में शिफ्ट होने वाला है।  बता दें इनेलो का प्रदेश मुख्यालय इस समय सांसद दुष्यंत चौटाला की माता व इनेलो विधायक नैना चौटाला के फ्लैट में चल रहा है। जो जल्द ही एमएलए फ्लैट्स में शिफ्ट होने वाला है। इसी के चलते पार्टी का पता भी बदलने वाला है। अब 109 नम्बर फ्लैट अब इनेलो का मुख्यालय होगा क्योकि वे फ्लैट अभय चौटाला को बतौर विधायक अलॉट है। 

जब से पार्टी सुप्रीमों ओपी चौटाला ने सांसद दुष्यंत चौटाला व उनके भाई दिग्विजय चौटाला का निलंबन किया है. तभी से पार्टी में अापसी कलह और बढ़ गया। रहती कसर अजय चौटाला के पेरोल पर बाहर अाने के बाद पूरी हो गई, जहां अजय चौटाला ने प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल उनमें जोश भरा, वहीं अपनों पर भी किसी न किसी बहाने से निशाना साधते रहे, जिससे अपनों में अापसी दूरियां और बढ़ती जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static