ऐसा गांव जहां खेतों में रासायनिक खाद डालने पर नाराज हो जाते हैं देवता (PICS)

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 01:35 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): देश भर में किसान अपनी फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नए रासायनिक प्रयोगों को अमल में ला रहे हैं। वही, एक ऐसा भी गांव है जहां रासायनिक खाद को खेत मे डालना तो दूर उसे गांव में लाने पर भी बैन लगा हुआ है। ग्रामीणों की मान्यता है कि अगर उसे गांव में लाया गया तो उनका आराध्य देव नाराज हो जाएंगे और उन्हें देवता के प्रकोप का सामना करना होगा। वहीं यहां देव नियम और प्राचीन परंपरा अनुसार गोबर के सिवाय रासायनिक खादों पर पाबंदी है। 
PunjabKesari

कुल्लू जिला के विश्व प्राचीनतम गांव मलाणा में सदियों से खेत-खलिहानों में रासायनिक खादों का प्रयोग नहीं किया जाता है। देव नियम भंग करने पर देवता रूठ जाते हैं और अनहोनी होने की आशंका रहती है। यहां के लोग खाद को अपने हाथों से स्पर्श तक नहीं करते हैं। मलाणा गांव के लोग देव आदेशों का प्रमुखता से पालन करते हैं।
PunjabKesari

इसी के चलते लोगों ने देव स्थल के समीप खेत-खलिहानों में रासायनिक खाद न डालने की कसम खाई है। हालांकि घाटी के कई स्थानों पर भी इस देव नियम का पालन किया जाता है लेकिन मलाणा गांव में अलग तरीके से देव परंपरा का निर्वहन किया जाता है। 
PunjabKesari

देवलुओं की मानें तो खाद में हड्डियों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का प्रयोग होता है। इससे देव धरा अपवित्र हो जाती है। मलाणा के ग्रामीणों का कहना है कि मलाणा में रासायनिक खादों और दवाइयों का प्रयोग नहीं किया जाता है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उन्हें पुराने देव रीति-रिवाज का निर्वहन करना पड़ता है। अगर वे खाद का प्रयोग करेंगे तो उनकी धरती अपवित्र हो जाएगी और खेतों में कोई भी फसल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने खाद का प्रयोग नहीं किया है। उनके मुताबिक अगर आधुनिकता का दौर देखकर खाद का प्रयोग किया तो देवता रूठ जाते हैं।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News