घरेलू गैस सिलैंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 10:55 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): मोदी सरकार द्वारा घरेलू कुकिंग गैस सिलैंडर के मूल्यों में आए दिन वृद्धि किए जाने के विरोध में आज लेबर पार्टी भारत की तरफ से अड्डा चग्गरां में लोगों ने खाली गैस सिलैंडरों के साथ रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 

इस अवसर पर लेबर पार्टी भारत के प्रधान जय गोपाल धीमान व अन्य नेताओं जसविन्द्र, ओमप्रकाश, अमनदीप, दर्शन लाल आदि ने कहा कि मोदी सरकार कुकिंग गैस मूल्यों में आए दिन वृद्धि करके गरीब वर्ग व मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल के दौरान घरेलू कुकिंग गैस सिलैंडर जो लोगों को 400 रुपए का मिलता था, अब 980 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस कार्रवाई से गरीब लोग अब अपनी रसोई में पुन: लकड़ी जलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 1 जून को 727 रुपए में सबसिडी वाला सिलैंडर दिया जा रहा था। इसमें 53 रुपए की वृद्धि किसी तरह भी उचित नहीं ठहराई जा सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले 5 किलोग्राम वाला सिलैंडर सबसिडी पर उपलब्ध करवाया जाता था। उसकी सबसिडी समाप्त करके इसकी कीमत 485 रुपए प्रति सिलैंडर कर दी गई। इससे भी गरीब लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। व्यावसायिक गैस सिलैंडर का मूल्य 1662 किए जाने से छोटे टी-स्टाल व ढाबा वालों पर सरकार ने भारी आॢथक बोझ डाल दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News