गीता महोत्सव: लेजर शो के लिए केंद्र ने किए 16 करोड़ मंजूर, जल्द होंगे टेंडर जारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 12:20 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): ब्रह्मसरोवर में मल्टीमीडिया लेजर शो स्थापित करने का प्रोजेक्ट अभी तक हकीकत नहीं बन सका है। भाजपा सरकार बनने के साथ ही इसकी घोषणा हुई थी। हालाकि दो साल पहले केंद्र सरकार श्रीकृष्णा सर्किट के तहत बजट को मंजूर कर दिया है, लेकिन अभी तक टेंडर नही हो पाए हैं। इस मामले में कुरुक्षेत्रवासियों और बाहरी पर्यटकों को ब्रह्मसरोवर में भव्य शो देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 
PunjabKesari

बता दें करीब दो साल पहले केंद्र सरकार ने पहले चरण के लिए 100 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया। ब्रह्मसरोवर में मल्टीमीडिया लेजर शो लगाने की योजना बनाई। इसपर करीब 16 करोड़ रुपए लागत आंकी गई। श्रीकृष्णा सर्किट के बजट से यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने को मंजूरी मिल चुकी है।

जो कि तुर्की बेस डिजाइन व तकनीक पर लगाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर के पश्चिम हिस्से में और उत्तरी परिक्रमा में उक्त लेजर शो लगाना है। इसके ट्रायल हो चुके हैं। पिछले साल उत्सव को भव्य बनाने के लिए लेजर शो भी शामिल किया गया था, जिसमें 5 दिन के शो पर करीब 2.5 करोड़ रुपए खर्चा अाया था। अब अस्थाई तौर पर लगने वाले लेजर शो की टेंडर प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 

टेंडर निकले
 टेंडर का जिम्मा केंद्र सरकार के इंडियन टूरिज्म डिवेलपमेंट कार्पोरेशन (आईटीडीसी) को सौंपा गया है। हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट में एक्सईएन अनुज गुप्ता का कहना है कि अगले हफ्ते तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। आईटीडीसी नए सिरे से प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static