2019 के चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा शुरु करेगी 168 अभियान

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 05:03 PM (IST)

लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत बनाने में जुट गई है। लोगों को लुभाने के लिए पार्टी ने 150 से ज्यादा अभियानों की तैयारी की है जो 31 अक्टूबर से 26 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें से कुछ कार्यक्रम भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व में तय किए हैं। अधिकांश अभियान राज्य स्तर पर बनाए गए हैं जिसमें मतदाता सूचियों की समीक्षा करना, रन फॉर युनिटी, बाइक रैली,संपर्क अभियान,पद यात्रा और कमलदीप अभियान शामिल है।

कुल 168 अभियानों में 146 कार्यक्रम राज्य भाजपा के हैं। इन सभी अभियानों पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 24 अक्टूबर को अपने लखनऊ दौरे के दौरान मोहर लगाएंगे। इससे पहले इन कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि 2019 के चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही अधिक से अधिक मतादाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static