पूर्व परिवहन मंत्री ने रोडवेज विभाग के हड़ताली कर्मचारियों को दिया समर्थन

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 10:35 AM (IST)

नूंह मेवात(ऐके बघेल): सूबे के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भले ही रोडवेज विभाग के  हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हों। लेकिन पूर्व परिवहन मंत्री कांग्रेस नेता आफ़ताब अहमद हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतर आये हैं।  उन्होंने गांधी पार्क नूंह में चल रही सर्व कर्मचारी संघ सहित कई विभागों की अलग - अलग यूनियनों की बैठक में शामिल होकर भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर जमकर हमला किया।
PunjabKesari
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। इन्हें सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। मनोहर सरकार रोजगार देने के बजाय छीनने का काम कर रही है। मौजूदा सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार है। कर्मचारियों मुकदमे दर्ज करने से लेकर उन्हें जेलों में डालने और विभागीय कार्रवाई करने का काम किया जा रहा है। आफ़ताब अहमद ने कई अन्य मामलों पर भी सरकार को जमकर कोसा और कांग्रेस सरकार आने पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
PunjabKesari
कर्मचारियों ने इसके उपरांत गांधी पार्क नूंह से मुख्य बाजार होते हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन और नारेबाजी की। अन्य विभागों के कर्मचारी भी अब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतर आये हैं। सरकार के साथ-साथ आम आदमी को भी हड़ताल का खामियाजा आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है। कर्मचारियों की हड़ताल में महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। 


 

 

 
 

 
 
   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static