हिमाचली बेटी ने वूमैन ऑफ दी मिलेनियम खिताब पर जमाया कब्जा

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 07:09 PM (IST)

शिमला: एंटी करपशन फाऊंडेशन ऑफ  इंडिया द्वारा शिमला की कंचन शर्मा को करनाल में वूमैन ऑफ दी मिलेनियम खिताब से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सिनेतारिका दीप शिखा के हाथों मिला। कंचन शर्मा को यह सम्मान उनकी सामाजिक उपलब्धियों के लिए दिया गया। राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा सम्मान के लिए सम्मानित कंचन शर्मा स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी पा चुकी हैं।

मिसेज इंडिया नॉर्थ 2018 का खिताब जीत चुकीं हैं कंचन
महिलाओं के मुद्दे जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो चुकी हं। इस वर्ष मिसेज इंडिया 2018 में मिसेज इंडिया नॉर्थ 2018 का खिताब जीत चुकीं कंचन शर्मा पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक जागरूकता पर काम कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News