कर्मचारियों को मिल सकती है दीवाली की सौगात, सरकार कर रही ये तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 10:39 PM (IST)

शिमला: प्रकाश पर्व दीवाली पर प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को सौगात दे सकती है। इसके तहत सरकार कर्मचारियों को डी.ए. की किस्त जारी करने का निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में इस बारे कोई निर्णय लिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार वित्तीय लाभ देने के लिए फिर से 500 करोड़रु पए का कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। इससे पहले राज्य सरकार 18 अगस्त, 2018 तक 48,973 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है यानि वर्तमान सरकार ने 19 दिसम्बर, 2017 से 18 अगस्त, 2018 तक 2,587 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। अब एक बार फिर से 500 करोड़ रु पए का कर्ज लिया जा रहा है, जिससे राज्य पर कर्ज 49,473 करोड़ रु पए तक पहुंच जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं, जिसमें खाली पदों को भरने के अलावा नए पदों का सृजन भी किया जा सकता है। इसी तरह संस्थानों का दर्जा बढ़ाने और ढांचागत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने जैसे मसलों पर भी चर्चा हो सकती है।

7 वर्षों के दौरान करना होगा 55 फीसदी कर्जों का भुगतान
उल्लेखनीय है कि कर्ज के बोझ तले दबी प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी खराब है कि सरकार को आने वाले 7 वर्षों के दौरान 55 फीसदी कर्जों का भुगतान करना होगा, जो सुखद नहीं है। कर्ज की भारी-भरकम राशि के भुगतान से अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा। बीते 5 सालों में प्रदेश में प्रति व्यक्ति कर्ज का बोझ भी 50 फीसदी बढ़ गया है यानि प्रति व्यक्ति कर्ज का बोझ 65,444 रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह राज्य सरकार को 3,096 करोड़ के ऋणों का भुगतान आगामी साल में करना है। ऋण राशि का 31 फीसदी यानि 10,008 करोड़ रुपए आगामी 1 से 5 साल में चुकाना है, जबकि 19,466 करोड़ रुपए ऋण का भुगतान 5 सालों में करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News