भाजपा में टूट पड़ना शुरू हुई अंत का समय आया, इनेलो चुनावों तक होगी लुप्त: तंवर

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 09:31 PM (IST)

गुरूग्राम(मोहित): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर और मंत्री विपुल गोयल के बीच फरीदाबाद में हुई बहस और इनेलो पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा में फूट पड़ चुकी है उसके अंत का समय आ गया है। वहीं इनेलो को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों से पहले इनेलो लुप्त हो जाएगी। तंवर पोल खोल रैली को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं धन्यवाद करने गुरुग्राम पहुंचे थे।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ग्राम से जनसंपर्क अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के फार्म भी भरे गए और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घऱ जाकर लोगों की समस्याओं को तो सुनेंगे ही साथ ही उन्हें वर्तमान बीजेपी सरकार की पोल भी खोलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को बताएंगे।

PunjabKesari

बीजेपी पर वार करते हुए तंवर ने कहा कि बीजेपी के राज कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। वहीं गुर्जर और गोयल के बीच मंच पर हुई बहस पर कहा कि बीजेपी में टूट पडऩी शुरु हो गई है, आने वाले दिनों में बीजेपी का आंतरिक कलह बाहर निकल कर आएगा। तंवर ने कहा कि इनेलो का अंत आ गया है, चुनाव आते आते इनेलो लुप्त हो जायेगी। तंवर ने कहा कि लोगों का कांग्रेस पर विश्वास बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static