लड़के ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 10:52 AM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): 12वीं में पढऩे वाली 18 वर्षीय भतीजी के पिता की अनपढ़ता और मां के सीधेपन का फायदा उठाकर मुंहबोली चाची द्वारा भतीजी का मोगा के एक होटल में दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है। 

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी मां थोड़ी सीधी है जबकि वह गाड़ी चला कर परिवार का पालन पोषण करता है। पड़ोस में रहती रिश्ते में लगते उसके भाई की पत्नी ने उसकी बेटी को पिछले 2 महीने से घर बुला कर उसका शोषण करती रही कि वह उसके लिए खुद लड़का ढूंढ कर उसकी शादी करेगी। उसने घर वालों से चोरी उसे मोबाइल फोन लेकर दे दिया। जिसके जरिए वह किसी अंजान लड़के से उसकी बात करवाने लगी। 2 दिन पहले उनकी लड़की प्रात: साढ़े 8 बजे घर से चली गई जो दूसरे दिन घर लौटी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने फिल्लौर पुलिस को की थी।  

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फोन के माध्यम से चाची ने पहले लड़के से बात करवाई। फिर अपने फोन पर लड़के की फोटो मंगवा कर उसे दिखाते हुए कहा कि यह लड़का तेरा दूल्हा बनेगा वह पहले एक बार उसे मिल ले। चाची ने उसे फिल्लौर से मोगा भेज दिया। मोगा बस स्टैंड पर वह लड़का उसे अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए होटल ले गया। जब वह होटल पहुंची तो वहां उसके माता-पिता नहीं थे बल्कि उसके 2 दोस्त  मौजूद थे। लड़का उसे कमरे में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

चाची ने भतीजी को डरा कर पहुंचा दिया जालंधर 
दुष्कर्म होने के बाद जब उसने वापस आते समय बस में बैठ कर घटना की जानकारी अपनी चाची को दी तो उसने कहा कि घर के लोग उसे यहां ढूंढ रहे हैं। वह अभी घर न लौटे फिलहाल वह किसी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर रात गुजार ले जिस पर लड़की जालंधर बस स्टैंड पहुंच गई। अगले रोज प्रात: 7 बजे पीड़ित लड़की ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी जिसके बाद परिवार वाले उसे घर लेकर आए।

फिल्लौर पुलिस बोली, मोगा में दर्ज करवाओ केस 
पीड़ित लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ डी.एस.पी. फिल्लौर के पास पेश होकर घटना की लिखित शिकायत दी। डी.एस.पी. अमरीक सिंह चाहल ने फिल्लौर पुलिस को तुरंत केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायत लेकर पीड़िता की मुंह बोली चाची को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में यह कहकर लड़की और उसके परिवार वालों को वापस भेज दिया कि उसके साथ दुष्कर्म मोगा के होटल में हुआ है, इसलिए वह मोगा पुलिस के पास पेश होकर केस दर्ज करवाए। जबकि पीड़ित लड़की पुलिस के पास केस दर्ज करने व अपना मैडीकल करवाने की फरियाद करती रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News