चम्बा का दशहरा क्यों है खास, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 04:05 PM (IST)

चम्बा: विजयदशमी का पवित्र त्यौहार आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जोकि आज रावण का दहन करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने का काम करेगा। चम्बा जिला के दशहरे की खास बात ये है कि ये दशहरा सात दशक पहले से मनाया जा रहा है। बता दें कि चम्बा में संसार चंद महाजन के घर कोई संतान नहीं थी। उन्होंने मन्नत मांगी थी की अगर मेरे घर में संतान होगी तो मैं चम्बा में श्रीराम की रामलीला और दशहरे की शुरआत करूंगा। जैसे ही उनके घर में आज से ठीक सात दशक पहले 2 बेटे हुए तो उसके बाद से उन्होंने चम्बा में दशहरा मनाना शुरू किया। तब से लेकर आजतक चम्बा के ऐतिहासिक चौगान चौगान में दशहरा मनाया जाता है।
PunjabKesari
ऐतिहासिक चौगान में जलेंगे रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले
इस त्यौहार को चम्बा के लोग हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान चौगान में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के 3 पुतले बनाए गए हैं। जिनकी ऊंचाई 40 फुट से अधिक है और शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच में रावण दहन किया जाएगा, जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और यही संदेश पूरे समाज को भी जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News