फ्लॉप हुई PU की साइकिल योजना, नहीं बिकी एक भी साइकिल

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 12:13 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस) : पी.यू. की कैंपस में साइकिल चलाने की योजना अब कागजों में सिमट कर रह गई है। जिस तरह से इस योजना पर काम हो रहा है, उससेसाफ है कि इस वर्ष भी कैंपस में साइकिलें नहीं चल पाएंगी। पी.यू. प्रबंधन ने अभी तक कोई भी नई साइकिल नहीं खरीदी है। ध्यान रहे कि पी.यू. के पूर्व रजिस्ट्रार कर्नल जी.एस. चड्ढा के लिए फ्री में साइकिल प्रोजैक्ट की फाइल फिलहाल रजिस्ट्रार और पूटा अध्यक्ष के बीच उलझ गई थी। 

 

गौरतलब है कि पी.यू.प्रबंधन ने कैंपस से ट्रैफिक कम करने या नो-व्हीकल जोन बनाने के लिए इस योजना पर काम किया गया था। कैंपस में स्टूडैंट फोर व्हीलर की बजाए ज्यादा से ज्यादा साइकिल चलाएं, इसके लिए पी.यू. प्रबंधन ने 200 के  करीब साइकिल खरीदने की योजना बनाई थी।

 

12 लाख का बजट हुआ था तय
जानकारी के मुताबिक इन साइकिलों को खरीदने के लिए 12 लाख रुपएका बजट तय हुआ था। यह पैसे पी.यू. को एक कंपनी ने दे भी दिए हैं। पी.यू. प्रबंधन ने साइकिल चलाने के  लिए हॉस्टलके स्टूडैंट्स से इस योजना को शुरू करने लिए सर्वे भी किया था। 

 

कैंपस में यह साइकिलें स्टूडैंट्स को फ्री में चलाने की योजना थी। इसके साथ ही कैंपस की पार्किंग में साइकिलें खड़ीं करने का प्रस्ताव भी था ताकि कैंपस से बाहर से आने वाले या स्टूडैंट जो भी कैंपस में आकर साइकिल चालना चाहता है, वह कुछ किराया देकर  इन्हें किराए पर चला सके। 

 

बिना इजाजत भी कैंपस में वाहन : फर्स्ट ईयर के स्टूडैंट को हॉस्टलों में फोर व्हीकल रखने की इजाजत नहीं है। फिर भी कैंपस में गाडिय़ों की कमी नहीं है। पी.यू. की ओर से इन व्हीकल का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण स्टूडैंट ने व्हीकल कैंपस में सड़कों पर ही खड़े करने शुरू कर दिए। ऐसे में यह योजना भी पी.यू. से ट्रैफिक क म करने में कारगर सिद्ध न हुई।  कैंपस से ट्रैफिक कम करने के लिए शटल बस सर्विस भी चलाई जा रही है लेकिन कम ही स्टूडैंट्स इसका प्रयोग करते हैं।

 

ट्रैफिक नियंत्रण करने की सभी योजनाएं फेल : ध्यान रहे कि पी.यू. ने कैंपस से ट्रैफिक कम करने के लिए कई तरह की योजनाएं बनाईं लेकिन अब तक यह सभी योजनाएं फेल ही साबित हुई हैं। पी.यू. कैंपस में शिक्षक  स्टूडैंट्स व रैजीडैंस को मिलाकर करीबन 20 हजार के करीब रैजीडैंस रहते हैं। यह टू-व्हीलर के साथ फोर व्हीलर का भी प्रयोग करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News