IGMC की कैंटीन के खाने की अब समय-समय पर होगी जांच

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 11:03 AM (IST)

शिमला : आई.जी.एम.सी. की कैंटीन में मरीजों को बनने वाले खाने की अब समय-समय पर जांच होगी। अस्पताल प्रशासन ने खाने को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। प्रशासन ने यह जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपने का मन बनाया है। इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम को पत्र भी लिखा है। इसके तहत निगम के स्वास्थ्य विभाग को खाने के सैंपल भर कर उन्हें टैस्ट करवाने का आग्रह किया गया है। आई.जी.एम.सी. के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है।इसके साथ ही अस्पताल की कैंटीन में रूटीन में साफ-सफाई का भी जायजा लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आए दिन अस्पताल प्रशासन को शिकायतें मिल रही हैं। मरीज व इनके परिजन कैंटीन के खाने व वहां साफ-सफाई को लेकर अक्सर सवाल उठाते हैं। इसके  चलते अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News