तीरअंदाजी में रजत जीतने वाला देश का पहला खिलाड़ी बना किसान का बेटा

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 07:48 PM (IST)

हांसी(संदीप सैनी): अर्जेंटिना में बेल्जियम में 4 से 18 सितम्बर तक आयोजित युथ ओलम्पिक गेम्स अर्जनटीना में उपमण्डल के गांव उमरा के आकाश मलिक ने तीरंदाजी मे भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा मे रजत पदक जीता। इससे पहले सीनियर या जूनियर किसी भी ओलिंपिक में भारत ने तीरंदाजी में रजत पदक नहीं जीता था। ओलिंपिक में तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा पदक है। 
PunjabKesari
2014 नानजिंग यूथ ओलिंपिक में अतुल वर्मा ने तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था। किसान के बेटे आकाश फाइनल में अमेरिका के ट्रेनटॉन कोल्स से 6-0 से हार गए। भारत के अब इस टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण, नौ रजत और एक कांस्य पदक हो गए हैं।  यह जानकारी देते भारतीय टीम के कोच मनजीत सिंह मलिक ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी आकाश ने बेल्जियम के खिलाड़ी को हरा कर रजत पदक जीता। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि आकाश मलिक युथ ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाला देश का पहला खिलाड़ी बन गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय तीरंदाजी टीम में उमरा गांव के दो खिलाडिय़ों आकाश मलिक व हिमानी मलिक ने युथ ओलम्पिक गेम्स में भाग 
लिया था।  
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static