एक लाख एकल विद्यालय खुलेंगे

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 05:20 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत लोक शिक्षा परिषद (भालोशिप), देश के चार राज्यों के ग्रामीण इलाकों में 76611 एकल विद्यालय का संचालन कर रहा है। इसके तहत गांव में खेती, नियमित पर्यवेक्षण, आवधिक मूल्यांकन के अलावा संसाधन प्रबंधन प्रदान करना, एकल शिक्षकों और स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण देने का काम भी इस मिशन के हिस्सा है। जो कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श  बालक विद्यालय नहीं जा सकता है तो क्यों न विद्यालय को बच्चों तक पहुंचाया जाए। 

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकल अभियान के सदस्य नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि अभी इन 76611 स्कूलों में 21455630 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है जबकि 2022 तक एक लाख विद्यालय शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News