करोड़ों के गहनों की मालकिन हैं बीबी बादल

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 12:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के पास इतना सोना है कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय को बीबी बादल द्वारा 2017 -18 में दिए गए विवरण  केअनुसार उनके पास 21.5 किलोग्राम सोने के गहने हैं।

इनकी कीमत  7.03 करोड़ रुपए है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने सभी केंद्रीय महिला मंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।मेनका गांधी के पास सवा करोड़ रुपए के गहने हैं। जब बीबी बादल केंद्रीय मंत्री बनी थी तो उनके पास 5.40 करोड़ की ज्यूलरी था। हरसिमरत को  अपनी सास स्व. सुरिन्दर कौर बादल से वसीयत में गहने मिले थे। इसके इलावा मजीठिया परिवार ने अपनी बेटी हरसिमरत को 2017 -18 दौरान करोड़ों रुपए के तोहफे दिए हैं। हरसिमरत कौर को अपने मां-बाप से करीब 19 एकड़ बहुकीमती जमीन तोहफे में मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News