घाटे पर चल रही वैट लीजिंग की बसों का ऑप्रेशन होगा बंद

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 11:02 AM (IST)

शिमला (जय): पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हिमाचल में वैटलिजिंग पर घाटे में चलाई जा रही वोल्वो बसों का ऑप्रेशन अब जल्द बंद किया जाएगा। जयराम सरकार जल्द ही एच.आर.टी.सी. की उन वोल्वो बसों का परिचालन बंद करेगी, जो घाटे में चल रही हैं। इनमें दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चल रहीं कई बसें शामिल हैं। ये बसें वीरभद्र सिंह की पिछली कांग्रेस सरकार के समय वेट लीजिंग पर ली गई थीं। प्रदेश परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने निगम प्रबंधन को घाटे में चलने वाली वोल्वो बसों की सूची सप्ताह के भीतर सौंपने को कहा है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला करेगी।

पूर्व सरकार के समय करीब 3 वर्ष पहले से ये वोल्वो बसें वेट लीजिंग पर चल रहीं हैं। हिमाचल के बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा सहित उत्तराखंड के रूट पर कई वोल्वो बसें घाटे पर चल रही हैं। अब एच.आर.टी.सी. इन बसों को बंद करने की तैयारी में है। हिमाचल के कई जिला मुख्यालयों से 90 के करीब वोल्वो बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि सरकार उन वोल्वो बसों को बंद करने जा रही है, जो घाटे में चल रही हैं। यह ऐसी बसें हैं जो पूर्व सरकार के समय वेट लीजिंग पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि निगम का हित सरकार के लिए ज्यादा अहम है इसलिए हम घाटे का सौदा नहीं कर सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News