50 साल बाद नए रथ में सवार होंगे भगवान रघुनाथ, दहशरे का होगा आगाज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 05:19 PM (IST)

कुल्लू: अठारह करड़ू की सौह ढालपुर में जहां शुक्रवार को भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा से दशहरे का आगाज होगा, वहीं धार्मिक नगरी मणिकर्ण में इस बार रघुनाथ जी 50 साल बाद नए रथ में सवार होंगे। रघुनाथ जी का रथ करीब 50 वर्ष पहले बनाया गया था जोकि काफी पुराना होने के कारण सड़ गया था। देवता के आदेश पर देवलुओं ने कुछ माह पहले नए रथ का निर्माण कार्य पूरा किया है। देवलुओं ने रथ निर्माण कार्य करीब 6 माह बाद पूर्ण किया।

रथ यात्रा में एक दर्जन से अधिक देवी-देवता लेंगे भाग
रथ यात्रा में मणिकर्ण घाटी के एक दर्जन से अधिक देवी-देवता भाग लेंगे। मणिकर्ण श्रीराम कमेटी के प्रधान जनक राज ने कहा कि देवलुओं ने देवी-देवताओं के आदेश पर नए रथ का निर्माण कर दिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को करीब सायं 4 बजे रघुनाथ की यात्रा आरंभ होगी। मणिकर्ण दशहरा उत्सव के लिए देवलुओं ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हंै।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News