मुगलई वेज खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 02:03 PM (IST)

आज हम आपके लिए मुगलई वेज की रेसिपी लेकर आए हैं। मुगलई वेज खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होती है। इसे खाने के बाद आप तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

सामग्री
बादाम - 50 ग्राम
काजू - 50 ग्राम
मूंगफली - 50 ग्राम
पानी - 85 मिलीलीटर
पानी - 500 मिलीलीटर
प्याज - 475 ग्राम
तलने के लिए तेल
मशरूम - 150 ग्राम
हरी बीन्स - 50 ग्राम
फूलगोभी - 100 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
आलू - 150 ग्राम
शिमला मिर्च - 50 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
लौंग - 5 फली
ग्रीन इलायची - 5 फली
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
सफेद काली मिर्च - 1 चम्मच
दही - 500 ग्राम
पानी - 100 मिलीलीटर
नमक - 1/2 चम्मच
ताजा क्रीम - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 1/2 चम्मच
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
हरी मटर - 50 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी 
1. एक पैन  में  बादाम तथा काजू को मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए रोस्ट करें।
2. इसके बाद मूंगफली के भूनें और तीनों को ब्लेंडर में स्थानांतरित कर पीस लें।
3. इसमें 85 मिलीलीटर पानी मिलाकर कटोरे में स्थानांतरित करें और एक तरफ रखें।
4. एक पैन में 500 मिलीलीटर पानी गर्म करें। इसके बाद इसमें प्याज डालकर उबालें।
5. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद ब्लेंडर में स्थानांतरित कर पेस्ट बनाएं।
6. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें और एक तरफ रखें।
7. एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और इसमें 150 ग्राम मशरूम डालकर भूनें।
8. इसे टिशू पेपर पर निकालें और एक तरफ रखें।
9. इसके बाद बीन्स, गोभी, गाजर, आलू तथा शिमला मिर्च डालकर डीप फ्राई करें।
10. एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें लौंग तथा इलायची डालकर भूनें।
11. फिर प्याज पेस्ट डालें। अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
12. 1 चम्मच सफेद काली मिर्च  मिलाएं। अब दही  मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए
कुक करें। इसे उबाल आने दें।
13. 100 मिलीलीटर पानी मिलाएं। इसे फिर से उबाल आने दें।
14. 1/2 चम्मच नमक मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
15. इसे गैस से हटा कर छान लें ताकि सारा पानी निकल जाए।
16. अब, ग्रेवी को एक कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह भूनें।
17. इसमें  ताजा क्रीम  मिलाएं। इसके बाद हरी मिर्च, इलायची पाऊडर तथा नमक मिलाएं।
18. फिर ड्राई फ्रूट मिलाकर। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
19. 50 ग्राम हरे मटर  तथा फ्राई वेजिस मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
20. आपकी रेसिपीन तैयार है। धनिए के साथ गार्निशिंग करें। गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News