अकबर के मुद्दे को लेकर BJP पर बरसीं बसपा सुप्रीमो मायावती

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 06:51 PM (IST)

लखनऊ: केन्द्रीय राज्यमंत्री एमजे के मुद्दे को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के अभियान Me Too पर एक दर्जन महिलाओं के यौन शोषण से घिरे अकबर ने खुद को बेकसूर बताया और भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। मायावती ने कहा कि अकबर का अपने खिलाफ लगे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताना स्वाभाविक है और इसे चुनावी राजनीतिक रंग देना ओछी राजनीति है। बसपा प्रमुख ने कहा कि मंत्री से ज्यादा भाजपा और केन्द्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।

भाजपा और केन्द्र सरकार ने अखबर से इस्तीफा ना लेकर महिला सम्मान के प्रति असंवेदनशील व घोर महिला विरोधी अपना रवैये व चरित्र को जनता के सामने पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। मायावती ने कहा कि वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा उनके सम्मान के साथ ही यौन उत्पीड़न के मामले गंभीर बुराई के तौर पर समाज में हर जगह मौजूद हैं। मायावती ने कहा कि चुनावी स्वार्थ के लिए पीड़ित महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static