विवेकानंद कालोनी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 01:38 PM (IST)

कांगड़ा : विवेकानंद कालोनी में गत रात्रि एक मकान को आग लग गई। यह आग अशोक रैना जोकि इस समय अपने बेटे के पास अमरीका गए हैं, के मकान में  लगी। उन्होंने अपने घर का एक हिस्सा किराए पर दे रखा है, उसमें यह आग लगी। फायर ऑफिसर मणीराम के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना वहां पड़ोसियों ने दमकल विभाग को दी। उन्होंने बताया कि घर पर कोई न होने के कारण स्थानीय लोगों के सामने ताले तोड़कर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि इससे हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News