धूमल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले-मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 09:18 PM (IST)

हमीरपुर/सुजानपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 2014 में वायदे करके सत्ता में आई थी लेकिन अब मोदी सरकार 2019 में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी। इससे निश्चित तौर पर देश में फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री सुजानपुर भाजपा मंडल के 2 दिवसीय आवासीय शिविर के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से दर्जनों केंद्रीय योजनाएं गत 5 वर्षों में स्वीकृत हुईं। इनमें बिलासपुर में एम्स, ऊना में पी.जी.आई. सैंटर, धर्मपुर में सैंटर स्कूल, हमीरपुर में मैडीकल कालेज और देहरा में सैंट्रल यूनिवर्सिटी सहित ऊना से हमीरपुर तक रेल लाइन के लिए 2850 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

हर बूथ पर बनाएं 50 नए कार्यकर्ता : पवन
भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर 50-50 नए कार्यकत्र्ता पार्टी में जोड़ें। उन्होंने कहा कि बी.एल.ए., पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष ये त्रिमूर्ति पार्टी की रीढ़ होती है इसलिए किसी भी चुनाव में इन तीनों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारियों में डट जाएं।

खैरी पंचायत के प्रधान और ब्लॉक समिति सदस्य ने थामा भाजपा का दामन
सुजानपुर भाजपा मंडल के अभ्यास वर्ग में खैरी पंचायत के प्रधान बलजीत सिंह व ब्लॉक समिति सदस्य किशोर चंद ने भाजपा का दामन थाम लिया जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News