ट्रिपल तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो ने की मोदी सरकार की तारीफ

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 12:06 PM (IST)

सोलन (पाल): कसौली में चल रहे खुशंवत सिंह लिट फैस्ट के दूसरे दिन ट्रिपल तलाक, पत्रकारिता में बढ़ रहा सरकार का हस्तक्षेप व हिदुत्व जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पहले सत्र में लेखक व पत्रकार करण थापर की पुस्त डेविलस एडवोकेट पर चर्चा हुई। जिसमें अपने पत्रकारिता के कटु अनुभवों पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में मारगॉट एंड अदर यूरोपियन विदेशी नाज विषय पर रेबा सॉम व इयान मगेडेरा ने चर्चा की। इसमें उन्होंने भारत में रह रही विदेशी महिला का जिक्र किया।   तीसरे सत्र में शशि थरूर ने अपनी किताब पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में आर.एस.एस. हिन्दू का प्रमाण पत्र देने में लगा हुआ है। 

उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार की आलोचना की। सत्र में नवजोत सिंह सिद्धू ने बिलीव टू अचीव पर चर्चा करते हुए बताया कि किसी तरह उन्होंने विद्यार्थी जीवन से खिलाड़ी, कमैंटेटर, टी.वी. शो व राजनीति में आने तक की कहानी ब्यां की। उन्होंनेे कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग। लोगों को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास होना चाहिए। इसके अलावा भी लिट फैस्ट में कई विश्व पर चर्चा हुई। ट्रिपल तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो ने इसके खिलाफ कानून लाने के लिए मोदी सरकार की तारीफ की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News