पंजाब में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते हुए उड़ी लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 08:13 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य, शारदा): भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल की अध्यक्षता में रामलीला ग्राऊंड मिशन रोड पठानकोट में कांग्रेस भगाओ-पंजाब बचाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व  लो.स. हलका इंचार्ज स्वर्ण सलारिया, महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, प्रदेश महासचिव नरेन्द्र परमार, पूर्व विधायक भोआ सीमा कुमारी, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, मेयर अनिल वासुदेवा ने शिरकत की, जिनका कांग्रेस भगाओ-पंजाब बचाओ रैली में जिला पठानकोट से पहुंचे सैंकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिए कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी भी की।  कांग्रेस भगाओ-पंजाब बचाओ रैली के दौरान कार्यकत्र्ताओं के उमड़े विशाल जन सैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि जब से पंजाब में कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ गई हैं। 

 
कैप्टन सरकार माफिया के दबाव में काम रही है। आज एन.एच.पी.सी.के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में तेल माफिया सत्तारूढ़ कांग्रेस के संरक्षण में जड़ें फैला रहा है, जिससे पंजाब में क्राइम की रेशो अप्रत्याशित ढंग से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ व पंजाब में पैट्रोल के मूल्य में 10 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से फर्क है, वहीं जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के साथ राजस्थान के साथ पंजाब की तुलना में 8 रुपए का फर्क है। 20 हजार लीटर का एक टैंकर इधर से उधर करने में डेढ़ लाख रुपए की माफिया को बचत होती है। सरकार को तो करोड़ों रुपए की वित्तीय हानि हो ही रही है परन्तु सरकार अपना खजाना भरने की जगह तेल माफिया की जेबें भर रही है। इसी के चलते कैप्टन सरकार तेल पर टैक्स नहीं घटा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News