Kundli Tv- शनि प्रदोष: आज इस शुभ योग में करें शनि देव का अभिषेक
punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 11:48 AM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हिंदू धर्म में शनि प्रदोष के व्रत का बहुत महत्व है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से शनि देव की विशेष कृपा होती है। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार कहा जा रहा है पितृ पक्ष में आए इस शनि प्रदोष व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। तो अगर आप भी शनि के साथ-साथ अपने पितरों को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आज यानि 6 अक्टूबर 2018 शनिवार को शनि देव से प्रसन्न कर सकते हैं।
तेल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि प्रदोष के इस खास और शुभ योग में शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए। अगर सरसों का तेल न हो तो तिल के तेल से भी अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शनिदेव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।
फूल
धर्म ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र में शनि का रंग काला माना गया है, इसलिए पूजा करते समय उन्हें गहरे रंग के (नीले) फूल ही चढ़ाना चाहिए। तो अगर आप भी शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन उन्हें फूल अर्पित करना न भूलें। इससे आप पर शनि देव कृपा बनी रहेगी है।
तिल
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि काले तिल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। यही कारण है कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी काले तिल का उपयोग किया जाता है। कहा जाता है कि शनि देव को काले तिल चढ़ाने से वे तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही पितृ भी आशीर्वाद देते हैं।
दाल
बहुत से लोग जानते होंगे कि शनिदेव को साबूत उड़द भी विशेष रूप से चढ़ाई जाती है, क्योंकि इसका रंग काला होता है जो शनिदेव को अति प्रिय है। यही कारण है कि शनिदेव को उड़द की खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है।
Kundli tv- दरिद्रता लाता है गणेश जी का ये रूप (देखें Video)