मार्बल पर जमा काले दाग साफ करने के आसान टिप्स

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 12:53 PM (IST)

मॉडर्न जमाने में मार्बल फ्लोर का लोगों में बहुत क्रेज है। एक से एक बढ़िया किस्म का मार्बल घर की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। वहीं, सफेद रंग का मार्बल बहुत जल्दी गंदा भी हो जाता है क्योंकि इसमें बहुत बारीक छेद होते हैं जिसमें धूल मिट्टी समेत कई चीजें जम जाती हैं। समय-समय पर इसकी सफाई न कि जाए तो यह पीला और काला पड़ जाएगा। इसे आसानी से साफ करने के लिए कुछ स्मार्ट टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। जिससे मार्बल हमेशा नए जैसा रहेगा। 


मार्बल की सफाई करने के आसान टिप्स  
1. हर रोज गुनगुने पानी का पोछा लगाने से मार्बल पर जमा गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। 
 

2. पोछा लगाते समय पानी को बदलते रहें, पूरे घर में एक ही पानी का इस्तेमाल न करने। इससे धूल साफ होने की बजाए मार्बल पर जम जाएगी। 
 

3. मार्बल साफ करने के लिए किसी क्लीनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका पी एच सात से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 
 

4. कभी भी मार्बल को सिरके और नींबू जैसी अम्लीय चीजों से साफ नहीं करना चाहिए। इससे फर्श पर निशान पड़ जाते हैं। 
PunjabKesari

5. फर्श पर जमा गंदगी को नर्म कपड़े या फिर स्पॉन्ज से साफ करना चाहिए। यह पत्थर बहुत नाजुक होता है, लोहे के ब्रश से इसकी सफाई करने पर पत्थर खुरदरा हो सकता है। 
 

6. मार्बल पर पड़े दाग को साफ करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड में कपड़ा भिगोकर दाग पर लगाएं। आधा घंटा इसी तरह रहने दें बाद में पानी से साफ कर लें। 
 

7. बेकिंग सोड़े से मार्बल की सफाई आसानी से हो जाती है। इससे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
PunjabKesari

8. फर्श पर लगे तेल के दाग कार्न स्टार्च से दूर हो जाते हैं। दाग पर थोड़ा-सा कॉर्न स्टार्च छिड़क दें, थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी और बर्तन धोने के लिक्विड से मार्बल की सफाई कर लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static