अक्टूबर- नवंबर में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें - Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 02:17 PM (IST)

देश में छुट्टियां मनाने के लिए बेहतरीन जगहों की कोई कमी नही है। अक्टूबर- नवंबर के महीने में कई त्योहार मनाए जाते हैं और इस मौसम भी अच्छा हो जाता है। 'फेस्टिवल बोनस' आने की वजह से लोग घूमने का प्लान भी बनाते हैं। आप भी कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो भारत के ये 5 जगहें आपके ट्रिप को खास बना सकती हैं। 

1. कच्छ का रन 
यहां पर आपको दूर-दूर तक नमक के मैदान नजर आएंगे। रात के समय इस जगह का नजारा बेहद शानदार और रोमांटिक होता है। नवंबर महीने में यहां बहुत बड़े महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। 

PunjabKesari

2. दार्जिलिंग
इस जगह को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। चाय के बगान, रॉक गार्डेन,टॉय ट्रेन की सवारी और बर्फ की चादर में लिपटा कंचनजंगा पर्वत आपके ट्रिप को और भी शानदार हो जाता है। 

PunjabKesari

3. जीरो
जीरो नाम की जगह पर अपा तानी कबीले के लोग रहते हैं। अरुणाचल प्रदेश का जीरो गांव हरे धान और पेड़-पौधों से ढंके पर्वतों के बीच बसा है। 

PunjabKesari

4. वर्कला बीच
दक्षिणी केरल में वर्कला बीच पर आप सन बाथिंग और स्विमिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स और स्पा के लिए भी यह जगह बैस्ट है। 

PunjabKesari

5. जोधपुर
अक्टूबर से नवंबर तक का समय जोधपुर घूमने के लिए बैस्ट है। इस समय न तो सूरज की तपिश होती है और न ही ज्यादा सर्दी। डेजर्ट सफारी,ऐतिहासिक इमारतों की सैर और अक्टूबर में होने वाला इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल दुनियाभर में मशहूर है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static