NH-21 पर फिर दरकी पहाड़ी, 5 कि.मी. लम्बे जाम से पर्यटक हुए परेशान (Watch Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 08:03 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर में पहाड़ी दरकने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में बुधवार को सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जड़ोल की जड़ोल ढांक में महीने में तीसरी बार एन.एच.-21 पहाड़ी से मलबा, पत्थर व पेड़ गिरने के कारण बाधित हो गया है।
PunjabKesari
हैरानी की बात है कि एक ही जगह पर बार-बार भू-स्खलन होने के कारण फोरलेन प्रबंधन व सुंदरनगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे सुंदरनगर के जड़ोल की जड़ोल ढांक में अचानक पहाड़ी दरकने के कारण नैशनल हाईवे-21 बंद हो गया। इस कारण मार्ग पर मलबा, पत्थर व पेड़ आ गए।
PunjabKesari
भू-स्खलन के समय मार्ग से बरमाणा (बिलासपुर) के बाइक सवार गुजर रहे थे जो इस भू-स्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं भू-स्खलन के कारण फोरलेन पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण वाहन चालकों सहित पर्यटकों को भारी परेशानी हुई।
PunjabKesari
भू-स्खलन के बाद स्थानीय लोगों ने सुंदरनगर प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद एस.डी.एम. सुंदरनगर राहुल चौहान, पुलिस थाना प्रभारी गुरबचन सिंह व सलापड़ पुलिस चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. राजेंद्र ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। इस दौरान एन.एच.ए.आई. प्रबंधन की जे.सी.बी. मशीनें मंगवाई और मार्ग की बहाली के लिए कार्य शुरू किया गया और करीब 2 घंटे बाद नैशनल हाईवे पर आवाजाही शुरू की गई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News