अनूप-जसलीन ही नहीं, इन स्टार्स ने भी प्यार में नहीं देखी उम्र-Nari

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 02:41 PM (IST)

बिग बॉस से भी कहीं ज्यादा चर्चा बटौर रही है अनूप और जसलीन मथारू की जोड़ी। जब से यह दोनों बिग बॉस में आए हैं तब से हर कोई इनके बारे में ही बात कर रहा है। गायक अनूप जलोटा खुद से 37 साल छोटी जसलीन मथारू को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों की जोड़ी को देखकर कहा जा सकता है कि सच्च में प्यार अंधा होता है। वैसे आपको बता दें, यह जोड़ी अकेली नहीं है। कई और स्टार्स भी हैं जिनके पार्टनर उनसे छोटे हैं।

 

1. मिलिंद सोमन से 21 साल छोटी हैं अंकिता

PunjabKesari
मॉडल, एक्टर मिलिंद सोमन ने खुद से 21 साल छोटी अंकिता को अपना जीवन साथी चुना। दोनों ने अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के सामने महाराष्ट्रीयन-असमिया रीति-रिवाज से शादी की। 

 

2. शाहिद का दिल आया 13 साल छोटी मीरा पर

PunjabKesari
शाहिद और मीरा की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक जाता है। दोनों के बीच 13 साल का अंतर है। इनकी शादी अरेंज्ड मैरिज है। मगर अब जब भी दोनों नजर आते हैं उनके बीच का प्यार खुद ही दिख जाता है। 

 

3. सैफ और करीना के बीच 10 साल का अंतर

PunjabKesari
शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं करीना ने भी खुद से 10 साल बड़े सैफ का हाथ थामा था। आज दोनों एक क्यूट से बेटे तैमूर अली खान के पेरेंट्स हैं। 

 

4. प्रियंका को भा गए 11 साल छोटे निक

PunjabKesari
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को विदेशी मुंडा इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया। इन दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं। 

 

5. 21 साल छोटी शुभ्रा को डेट कर रहे हैं अनुराग 

PunjabKesari
फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर अनुराग कश्यप 21 साल छोटी लड़की शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। दोनों कई लंबे वक्त से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अनुराग से शुभ्रा की पहली मुलाकत 'फैंटम फिल्म्स' में हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static