आरुष जैन का नाम द इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 12:36 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): आरुष जैन (6 वर्षीय) ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया और द इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया। उसे अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाने के लिए शीर्षक मिला यंगेस्ट टू प्रोनाऊनस इंग्लिश वर्ड्स इन रिवर्स पैटर्न। सैक्टर-21 निवासी आरुष सेंट कबीर पब्लिक स्कूल में  कक्षा के.जी. में पढ़ाई कर रहा है, उसके पास अंग्रेजी शब्दों को विपरीत रूप से उच्चारण करने की एक अनूठी प्रतिभा है। इस बच्चे ने दिमागी कौशल के प्रदर्शन से सब को आश्चर्यचकित कर दिया।  5 सितम्बर को द इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के हैड ऑफिस में निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए सभी शब्दों का सही तरीके से उत्तर देकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया। 

इसके लिए उसे प्रमाणपत्र, स्वर्ण पदक, अद्वितीय आई.बी.आर. पैन, संबंधित संस्था से आई.डी. और  रिकॉर्ड धारक स्टीकर प्राप्त हुए। उसे सभी देशों की राजधानियों के नाम याद हैं और इतनी छोटी आयु में भी उसे यात्रा करने का विशेष शौक है, भारत में लगभग 15 से अधिक राज्यों की यात्रा कर ली है। इसमें लद्दाख की यात्रा भी शामिल है। वहीं पूर्व असिस्टैंट लेबर कमिश्नर व दादा पी.के. जैन ने कहा है कि खुशी और गर्व का एक क्षण है जब पता चला पोते ने इतनी छोटी आयु में राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड स्थापित किया है। 

मां श्रुति जैन ने बताया कि आई.टी. विशेष रूप से रोबोटिक्स में अपने बेटे की रुचि को ध्यान में रखते हुए, वे रोबोटिक्स में विशेषज्ञता के साथ बच्चों के लिए अकादमी शुरू करने की योजना बना रही हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज  होने के बाद, जैन परिवार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए आरुष का नाम भेजने का निर्णय लिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News