घटा यमुना और घग्गर का जलस्तर लेकिन अभी टला नहीं है खतरा(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): पिछले 3 दिन से जारी भारी वर्षा के थमने के बाद हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर 1 लाख 27 हजार 486 क्यूसेक मापा गया है, जो अब गतदिवस के मुकाबले कम हो गया है। बता दें गतदिवस रात 10 बजे हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर 2 लाख 16 हजार क्यूसेक मापा गया था, जिसके बाद प्रशासन ने जलस्तर की लगातार बढ़ौतरी के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिय़ा था और किसी के भी वहां जाने पर मनाही कर दी गई थी। फिलहाल इस समय हथिनी कुंड का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी भी अलर्ट जारी है।    
PunjabKesari
बता दें यमुना नदी के उफान के चलते हथिनी कुंड बैराज पर 2 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी मापा गया, जिसके मद्देनजर अधिकारियों का कहना है कि बढ़ा यमुना का जलस्तर दिल्ली से सटे निचले इलाकों में तबाही मचा सकता था, लेकिन जलस्तर कम होने के चलते कुछ राहत महसूस हुई है लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। वहीं प्रशासन ने जलस्तर कम होने के बावजूद हाई अलर्ट जारी किया हुअा है। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि वहीं पिछले दो दिन से लगातार चल रही बारिश के चलते किसानो की धान और गन्ने की फसल बर्बाद हो चुकी है। जिससे किसानों के चेहरे पर परेशानी की लकीरों को बढ़ा दिया है। यमुनानगर जिले में लगभग हर गांव में कई एकड़ भूमि जलमग्न हो चुकी है। किसान अब सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static