जिम के बाद पीएंगे मोसंबी जूस तो एनर्जी के साथ मिलेेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 05:56 PM (IST)

लड़का हो या लड़की, फिट और परफैक्ट बॉडी शेप पाने के लिए अधिकतर लोग जिम ज्वाइन करते हैं। जिम के बाद कोई प्रोटीन शेक तो कोई मौसमी का जूस पीना पसंद करता हैं। अगर आप भी जिम के बाद मौसमी यानी मोसंबी का जूस पीते तो यह खबर आपके लिए ही है क्योंकि प्रोटीन शेक के बजाएं मोसंबी का जूस पीने के काफी फायदे है। 

 


1. पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
जिम में वर्कआउट करने के बाद मोसंबी का जूस पीया जाए तो इससे पाचन क्रिया बेहतर रहती है। खाना पचाने में मदद मिलती है और पेट से जुड़ी प्रॉबल्म भी दूर होती है। 

 


2. मोसंबी जूस में भरपूर विटामिन 
बता दें कि मौसमी में भरपूर मात्रा में विटामिन्स होते है जिसे पीने के बाद शरीर में एनर्जी बनी रहती है। शरीर पूरा दिन फुर्तीला बना रहता है।


 

3. कब्ज से मिलती है राहत 
अगर आपको पेट में गैस बनती है या फिर कब्ज जैसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको मोसंबी या फिर मोसंबी के जूस का सेवन रोजाना करना चाहिए। इससे पेट की गैस और कब्ज से जल्दी छुटकारा मिलेगा।

 


4. वजन कम करने में मददगार 
मोसंबी में कैलोरीज़ की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए वजन कम करने में यह काफी कारगर है। मोसंबी के जूस को शहद के साथ पीने से वजन तेजी से कम होता है। 

 


5. आंखों की रोशनी बढ़ाएं
आंखों की रोशनी के लिए भी मोसंबी काफी फायदेमंद है। पानी में मोसंबी के जूस की कुछ बूंद मिलाकर आंखों को धोने से हर तरह की इंफैक्शन दूर हो जाती है। 

 


6. खून होता है साफ 
मोसंबी का जूस पीने से खून साफ होता और त्वचा की रंगत में निखार आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static