2 माह से पैंशन को तरसे पैंशनर

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:55 PM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त पैंशनर पिछले 2 माह से पैंशन को तरस रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार उन्हें पैंशन मुहैया नहीं करवा पाई है। पिछले 2 माह से पैंशन को तरस रहे निगम पैंशनर सुरेश शर्मा, जसपाल पठानिया, कर्म चंद शर्मा, प्रताप सिंह, देसराज, अशोक कुमार, सुकेश गुप्ता, सतीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिवांग चंद, रोशनी देवी, निर्मला भारद्वाज, उत्तम चंद, दर्शन सिंह, तारा सिंह और रघुवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में परिवहन निगम एक ऐसा विभाग है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों को 14-15 माह तक पैंशन नहीं दी जाती तथा अन्य सेवानिवृत्ति आर्थिक लाभों के लिए 2 से अढ़ाई वर्षों तक इंतजार करना पड़ता है।

हालांकि यह प्रथा पूर्व परिवहन मंत्री के उन्हीं पदचिह्नों पर चलकर परिवहन पैंशनर्ज की समस्याओं को हल करने में अभी तक विफल रही है। हैरानी इस बात की है कि बार-बार पत्राचार के बावजूद पैंशनर के साथ एक भी नियमित बैठक नहीं की है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को संकट का सामना करना पड़ सकता है। पैंशनरों ने परिवहन मंत्री से गुहार लगाई है कि  परिवहन निगम के पैंशनरों के साथ जल्द वार्ता की जाए तथा उनके देय वित्तीय लाभों का उचित निपटारा किया जाए।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News