डार्क सर्कल और सांवलेपन से मिलेगा छुटकारा, यूं करें सेब का इस्तेमाल - Nari

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 09:39 AM (IST)

सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि सेब त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, सेब का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आप दाग धब्बों, डार्क सर्कल और झुर्रियों जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा इसका फेस पैक बना कर लगाने से आप सांवलेपन से भी छुटकारा पा सकते है।

 

यूं करें सेब का इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे को फेशवॉश से साफ कर लें। फिर सेब का एक टुकड़ा लेकर उसे 5 मिनट तक चेहरे पर रगड़ें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब चेहरा सूख जाए तो इसे पानी से साफ कर लें। रोजाना ऐसा करने से आपको कुछ समय में ही फर्क दिखाई देने लगेगा।

PunjabKesari

सेब के ब्यूटी बेनिफिट्स
1. ग्लोइंग स्किन
रोज सेब को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा पर नैचुरल ग्लो आएगा। इसे साथ ही इससे त्वचा स्वस्थ, मुलायम और चमकदार भी बनेगी।

 

2. दाग-धब्बों से छुटकारा
पिंपल्स, मुहांसे और दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी सेब का यह नुस्खा बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इससे आपको इस्टेंट निखार भी मिलेगा।

 

3. सांवलापन
सेब मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप सेब को कद्दूकस कर लें। अब इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे अचछी तरह से मिलाने के बाद 15 मिनट तक चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धों लें।

PunjabKesari

4. डेड स्किन
सेब में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे कई गुण होते हैं, जो स्किन को साफ करने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर रगड़ने से आपकी डेड स्किन निकल जाएगी।

 

5. डार्क सर्कल और झुर्रियां
सूखे चेहरे पर सेब का टुकड़ा हल्का रगड़कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से इसे साफ कर लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल और झुर्रियां गायब हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static