Kundli Tv- शूल योग : इन 5 राशि वालों को मिल सकती है बुरी ख़बर !

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 09:02 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज आप दूर दराज के रिश्तेदारों पर निर्भर रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। आमदनी का रास्ता खोलने में थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है। दूर जगह से बच्चों के लिए कुछ अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

वृष राशि वालों आज आपकी जॉब में कुछ बदलाव आ सकते हैं। नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आज ब्राह्मण को भोजन कराएं, बिगड़े काम बनेंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ़-साफ दिखाई देगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को भी आज फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 5

कर्क राशि वालों आज डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। जॉब में आपकी तारीफ होगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चें पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 8

सिंह राशि वालों नई चुनौतियां मिलने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी इंसान से बहस भी हो सकती है। अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। उत्तर दिशा की ओर अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों पारिवारिक परिस्थितियों को संभाल कर चलने की ज़रूरत है। ऑफिस में अपने काम को बेहतर तरह से प्रतिनिधित्व करें, सक्सेस ज़रूर मिलेगी।                    
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले जुले फल लेकर आया है। आज सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कोई भी काम समय से और पूरी जिम्मेदारी से करें। जीवनसाथी से तनाव संभव है। हां, बच्चों की तरफ से चिन्ता ख़त्म होगी।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे, जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे। माता के मंदिर में धूप-दीप जलाएं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। समाज में आपकी तारीफ होगी औऱ पुरुस्कार भी मिलेगा। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 8

मकर राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आज आपको दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आज घरेलू सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च न करें। घर से निकलने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 6

मीन राशि वालों आज आपके लिए लकी दिन है। आज आप जमकर शॉपिंग करेंगे। घर में माहौल सामान्य रहेगा। बड़े भाई से मदद मिलेगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी शिक्षक से हो सकती है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9
महालक्ष्मी व्रत : इस मंत्र से पूरी होंगी सभी wishes (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News