UAE में सह शिक्षा को दिया जाएगा बढ़ावा

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 04:08 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के सभी सरकारी स्कूलों में अब 5 से 6 वर्ष के बच्चों को  सितंबर में शुरू हुए  अकादमिक वर्ष से ग्रेड 1 में लड़कों और लड़कियों को एक साथ पढ़ने को लेकर बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) अनुसार यह प्रमुख नीति परिवर्तन सालाना आधार पर सभी सार्वजनिक स्कूलों में अन्य ग्रेडों में अपग्रेड कर दिया जाएगा।  नई रणनीति अगले शैक्षिक वर्ष ग्रेड 2 में शामिल होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक कि मिश्रित वर्ग ग्रेड 4 तक संचालन में न हों।

ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब अमीरात के कई निजी स्कूलों में कोएड कक्षाएं हैं लेकिन सरकारी स्कूलों में लड़के और लड़कियों को अलग पढ़ाया जा रहा है। जमीला बिंट सालेम अल मुहैरी,लोक शिक्षा राज्य मंत्री, ने खलीज टाइम्स को बताया कि मंत्रालय ने कक्षा के माहौल में सुधार और विद्यार्थियों के सामाजिककरण को बढ़ावा देने के लिए सह-शिक्षा प्रणाली की शुरुआत की है।


उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि अगर किंडरगार्टन में लड़कियां और लड़के एक साथ पढ़ते हैं तो वे एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे कि कैसे कक्षा के काम करना,एक दूसरे की मदद करना है।  अल मुहैरी ने कहा कि दुनिया भर में किए सभी शोध इंगित करते हैं कि कक्षा में अलगाव लड़कों या लड़कियों का पक्ष नहीं लेता,यही कारण है कि मंत्रालय सार्वजनिक स्कूलों में सह-शिक्षा की कोशिश कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News