सी.आई.ए. स्टाफ बता किया अगवा, कुकर्म का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 12:09 PM (IST)

सिवानी मंडी (पोपली): सिवानी के गांव मोतीपुरा से एक युवक ने 4 लोगों पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवकों ने पहले से उसे सी.आई.ए. स्टाफ का बताकर अगवा किया और उसके बाद कुकर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार के लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सिवानी पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव मोतीपुरा के एक युवक का आरोप है कि गत 11 सितम्बर को दोपहर करीब 12 बजे एक गाड़ी एच.आर.20एस 8889 पर पर सवार होकर आए और अपने आपको सी.आई.ए. स्टाफ का बताकर उनके होटल से उसे अगवा कर लिया। उनके पिता ने भी उनके फार्म पर डर के कारण साइन कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे चाय में कुछ मिलाकर खिला दिया जिसके  बाद कृष्ण, प्रदीप, सुनील व मनदीप ने उसके साथ कुकर्म किया। उसका कहना है उनके परिजनों को गाड़ी का उनके होटल पर आकर पता चला। जो गाड़ी गोठड़ा नशा मुक्ति केंद्र में मिली। थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static