सुशील और योगेश्वर के मेंटर यशवीर सिंह का निधन

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 09:49 AM (IST)

नई दिल्लीः ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त के मेंटर और मशहूर कुश्ती कोच यशवीर सिंह का गुर्दे की लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 57 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले तीन साल पहले से बीमार चल रहे थे।

यशवीर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय कोच भी थे। यशवीर तीन दशकों से भी अधिक समय तक फ्रीस्टाइल कुश्ती के कोच रहे थे। उनकी देखरेख में ही सुशील ने 2008 और 2012 ओलंपिक में पदक और 2010 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News