2003 व 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी कैप्टन से मिले

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 06:10 PM (IST)

जालंधर (धवन) : 2003 तथा 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के कुछ अधिकारियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। पता चला है कि यह अधिकारी पंजाब से संबंध रखते हैं तथा इस समय वह भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) के साथ संबंध रखते हैं। इनमें से कई अधिकारी विदेशों में राजदूत के पदों पर कार्य कर रहे हैं।

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इन अधिकारियों को करियर में आगे बढऩे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने देश विदेश में अपना नाम कमाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से संबंध रखते भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी इस समय विभिन्न देशों में भारत की सेवा कर रहे हैं तथा साथ ही वह विदेशों में बसे आप्रवासी भारतीयों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पंजाबी आने वाले समय में अपने राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे। इन अधिकारियों ने कहा कि वे काफी समय से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रयासरत्त थे तथा आज मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता हुई है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा विदेश सेवा के अधिकारी काफी समय तक आपस में विचार विमर्श करते रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे आप्रवासियों के संबंध में भी पूछताछ की तथा कई आप्रवासियों से जुड़े कई अहम विषयों को उनके सामने रखा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News