शिक्षकों को एक क्लिक में मिलेगी ट्रांसफर की जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 03:05 PM (IST)

उत्तरी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम में शिक्षकों को अब अपने ट्रांसफर के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रहा है, जिसमें उत्तरी निगम के स्कूलों में खाली पदों का पूरा ब्योरा शामिल रहेगा। साथ ही इस पोर्टल पर बच्चों और शिक्षकों की अटेंडेंस भी समय-समय पर अपडेट की जाएगी। 


शिक्षा समिति अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया कि निगम में शिक्षकों को अपने ट्रांसफर को लेकर काफी परेशान होना पड़ता है। इसके लिए उन्हें अधिकारियों के भी चक्कर काटने पड़ते हैं। जिस कारण अधिकारी और शिक्षक दोनों को ही परेशान होना पड़ता है, इसके बावजूद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाता है। उनका कहना है कि खाली पद न होने के बावजूद भी कई बार शिक्षकों को दफ्तर में फोन करके जानकारी लेनी पड़ती है। खासकर की महिला शिक्षिकाओं के साथ ज्यादा समस्या होती है। जिसके चलते यह कदम उठाया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News