WWE कंपनी ने भारत के रैसलर महाबली शेरा को निकाला बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 09:34 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि कंपनी ने 27 साल के रैसलर अमनप्रीत सिंह महाबली शेरा को रिलीज कर दिया है। शेरा को साल की शुरुआत में ही कंपनी में डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के तहत साइन किया था और अभी उनका NXT में भी डैब्यू नहीं हुआ था। उन्होंने फरवरी 2018 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 1 मार्च को उन्होंने NXT लाइव इवेंट के दौरान महाबली शेरा नाम से डैब्यू किया था।

रिपोर्ट के अनुसार PWInsider ने इस बात की पुष्टि की है, लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पर सोशल मीडिया पर शेरा के बाहर होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। वहीं 6 फुट 2 इंच लंबे शेरा ने भी अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया। 
PunjabKesari

महाबली शेरा  ने TNA में साल 2011 से 2012 तक काम किया था, जो एक इंडिया रिंग का किंग प्रोजेक्ट था। उसके बाद 22 सितंबर 2014 को TNA ने एलान किया कि उन्होंने पहला भारतीय रैसलर साइन कर लिया है। वहीं TNA में साल 2017 तक शेरा ने काम किया। इस दौरान 2015 से लेकर 2018 इंडी सर्किट में काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News